
अमरावती (परतवाड़ा): महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरे देश के अल्पसंख्यकों और बहुसंख्यक समाज के बीच के विश्वास पर सवालिया निशान लगा दिया है। पुलिस ने 19 वर्षीय दरिंदे अयान अहमद तनवीर को गिरफ्तार किया है, जिसने ‘लव जिहाद’ के जरिए करीब 180 नाबालिग लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया।
350 गंदे वीडियो और ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल
आरोपी अयान अहमद पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाकर या हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनसे दोस्ती करता था। इसके बाद वह उन्हें नशीला पदार्थ पिलाकर या शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म करता और आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था। पुलिस की जांच में अब तक 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं, जिनमें से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए गए हैं।
मुस्लिम संगठनों की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद जहां पूरा महाराष्ट्र उबल रहा है, वहीं हिंदू संगठनों ने मुस्लिम समाज और उनके संगठनों की चुप्पी पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि:
जब भी कोई मुस्लिम युवक इस तरह के जघन्य अपराध में लिप्त पाया जाता है, तो बड़े मुस्लिम संगठन और धर्मगुरु चुप्पी साध लेते हैं। आखिर क्यों इन संगठनों की ओर से अयान जैसे अपराधियों का सामाजिक बहिष्कार नहीं किया जाता?
बुलडोजर से इंसाफ, इलाके में भारी तनाव
इस घटना के विरोध में परतवाड़ा और अचलपुर पूरी तरह बंद रहे। आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमींदोज कर दिया गया है। बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने इसे एक बड़ी साजिश करार देते हुए मांग की है कि ऐसे अपराधियों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए।
यह मामला केवल एक अपराधी का नहीं, बल्कि समाज के उस गिरते स्तर का है जहां मासूमों की सुरक्षा दांव पर है। अगर समाज के भीतर से इन अपराधियों के खिलाफ आवाज नहीं उठी, तो खाई और गहरी होगी।