सांसद रामप्रीत मंडल की मेहनत लाई रंग: लौकहा-आनंद विहार ट्रेन अब चलेगी प्रतिदिन, झंझारपुर को मिला बड़ा तोहफा

457064

लौकहा (मधुबनी): झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का बड़ा परिणाम आज देखने को मिला है। संसदीय क्षेत्र झंझारपुर अंतर्गत लौकहा बाज़ार (LKQ) से आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (04013/04014) को अब नियमित (प्रतिदिन) कर दिया गया है।

​लौकहा रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में इस नियमित सेवा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने सांसद की मेहनत की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर बताया।

​🚉 प्रतीक्षा हुई पूरी, अब दिल्ली की राह आसान

​सांसद रामप्रीत मंडल ने लंबे समय से रेल मंत्रालय के समक्ष लौकहा से दिल्ली के लिए सीधी और नियमित ट्रेन की मांग मजबूती से रखी थी। उनकी इस मेहनत का ही नतीजा है कि आज झंझारपुर की जनता की वर्षों पुरानी प्रतीक्षा समाप्त हुई है।

महत्वपूर्ण जानकारी: आज रात्रि 9:30 बजे रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

​🙌 शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का विशेष आभार प्रकट किया है।

457062

​कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

समारोह के दौरान स्थानीय नेताओं और समाजसेवियों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

श्री अजय आजाद जी (जेडीयू नेता)

श्री संपत कलन्त्री जी (प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संयोजक, चैंबर ऑफ कॉमर्स)

भूषण साह (स्थानीय जिला परिषद सदस्य)

संजीव साह ( मुखिया, कारमेघ उत्तरी पंचायत)

दिनेश गुप्ता (बीजेपी नेता)

कमला कांत भारती (जेडीयू नेता)

संजय शौर्य ( संवाददाता, दैनिक जागरण)

साथ ही एनडीए (NDA) के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक।

लौकहा बाज़ार स्टेशन से इस ट्रेन के नियमित परिचालन से न केवल मधुबनी और झंझारपुर के लोगों को यात्रा में आसानी होगी, बल्कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण आर्थिक गतिविधियों और व्यापार को भी नया विस्तार मिलेगा।

विदाई की बेला में नम हुईं आंखें: बलनी मेहथ स्कूल के स्वर्ण युग की सूत्रधार प्रधानाध्यापिका अहल्या सेवानिवृत्त

449035

झंझारपुर (मधुबनी): शिक्षा के प्रति समर्पण और बेदाग छवि की मिसाल बनीं प्रधानाध्यापिका अहल्या के सम्मान में मध्य विद्यालय, बलनी मेहथ में आयोजित विदाई समारोह एक ऐतिहासिक पल बन गया। करीब 14 वर्षों के लंबे और गौरवशाली कार्यकाल के बाद जब अहल्या ने विद्यालय से अंतिम विदाई ली, तो उनकी आँखें भर आईं। यह दृश्य देख वहां मौजूद सैकड़ों छात्रों और ग्रामीणों का गला भी भर आया।

विकास की पर्याय बनीं अहल्या: संकुल से प्लस-टू तक का सफर

अहल्या का कार्यकाल बलनी मेहथ स्कूल के लिए ‘स्वर्ण युग’ माना जाएगा। उन्हीं के नेतृत्व में न केवल विद्यालय मध्य विद्यालय से उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल बना, बल्कि उन्हीं के समय में इस विद्यालय को ‘संकुल’ (Cluster) का दर्जा प्राप्त हुआ। वे स्वयं संकुल संचालक के रूप में अन्य विद्यालयों का मार्गदर्शन करती रहीं। उनके अनुशासन और कार्यकुशलता का ही परिणाम था कि 2012 से 2026 तक के लंबे सफर में उन पर कभी कोई सवाल नहीं उठा।

449029

एक दशक से अधिक का बेदाग सफर

​श्रीमती अहल्या ने 14 फरवरी 2012 को इस विद्यालय में अपना योगदान दिया था। तब से लेकर 31 मार्च 2026 तक, उन्होंने अपना पूरा कार्यकाल इसी एक स्कूल को समर्पित कर दिया। उनके कुशल नेतृत्व में ही यह मध्य विद्यालय से ‘उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल’ के रूप में विकसित हुआ। विशेष बात यह रही कि वे न केवल इस हाई स्कूल की पहली हेडमास्टर बनीं, बल्कि उन्होंने ही इसका उद्घाटन भी किया था। वर्ष 2015 से 2026 तक प्रधानाध्यापिका के पद पर रहते हुए उन पर प्रशासन या समाज की ओर से कोई दाग नहीं लगा, जो उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रमाण है।

449014

राकेश कुमार ने संभाली नई जिम्मेदारी

उनकी सेवानिवृत्ति के पश्चात, 1 अप्रैल 2026 से विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद का प्रभार राकेश कुमार ने संभाल लिया है। समारोह के दौरान अहल्या ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के निरंतर विकास की कामना की।

दूर-दराज से पहुंचे पुराने साथी: गुरु-शिष्य परंपरा की दिखी मिसाल

इस समारोह की सबसे खास बात यह रही कि जो शिक्षक यहाँ से तबादला कराकर दूर जा चुके थे, वे भी अपनी पूर्व प्रधानाध्यापिका को सम्मान देने खिंचे चले आए।

​गया के सिद्धार्थ नारायण और भागलपुर की रंजीता कुमारी, जो यहाँ से ट्रांसफर लेकर जा चुकी हैं, विशेष रूप से समारोह में शामिल हुईं।

​उत्तर प्रदेश के शिक्षक प्रदीप कुमार, जो वर्तमान में यूपी बॉर्डर के पास कार्यरत हैं, उन्होंने भी लंबी दूरी तय कर इस विदाई समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह अहल्या देवी के प्रति उनके सहकर्मियों के प्रेम और सम्मान को दर्शाता है।

449098

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का लगा तांता

समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ पंचायत के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम में सरपंच के साथ-साथ अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित रहे।

449068

उपस्थित प्रमुख व्यक्ति एवं शिक्षक:

प्रवीण कुमार प्रभाकर (BPRO सह BEO, झंझारपुर), जितेन्द्र झा (मुखिया), रामाकान्त चतुर्वेदी (संचालक), शंभू नाथ झा (समन्वयक), प्रफुल्ल कुमार सिंह, अनिल कुमार झा, मनोज कुमार सिंह, घनश्याम ठाकुर, बच्चन पासवान, विद्यापति, रमेश कुमार ठाकुर, रास बिहारी कामत, रणधीर सिंह, उपेंद्र ना. शर्मा, अरुण कुमार भंडारी, किशोर पासवान, कौशिक आलम, जितेंद्र पाल, प्रफुल्ल सिंह, लेखपाल कौशल यादव, नीलू कुमारी, शालू कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, मुकेश कुमार, दिनेश झा, त्रिवेणी पंडित और विद्यानंद पासवान, सोहन चौपाल, जितेंद्र पाल, सीमा दास एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समारोह में बलनी मेहथ संकुल के साथ-साथ कोठिया संकुल के शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अहल्या मैडम का जाना विद्यालय के लिए एक युग के अंत जैसा है, जिन्होंने शिक्षा के स्तर को सुधारने में अपनी पूरी ऊर्जा लगा दी।

मधुबनी: BDO की निजी दुश्मनी ने लोकतंत्र को किया शर्मसार! पैक्स चुनाव में रची गई हार की साजिश? मलखान सिंह का बड़ा धमाका

Malkhan Singh exposing PACS election rigging in Laukhahi

लौकही, मधुबनी: मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड में पैक्स चुनाव अब सिर्फ एक चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि ‘बदले की राजनीति‘ का अखाड़ा बन गया है। जिला पार्षद सदस्य मलखान सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) पर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। मलखान सिंह का दावा है कि उनके पिता को हराने के लिए प्रशासन ने न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि रंजिश निकालने के लिए पूरे तंत्र का दुरुपयोग किया।

1. एक वोटर, दो पंचायत: नियम-कानूनों की उड़ी धज्जियां

​मलखान सिंह ने दस्तावेजी सबूतों के साथ खुलासा किया है कि तीन ऐसे लोग पाए गए हैं जिनका नाम दो अलग-अलग पंचायतों की मतदाता सूची में शामिल है। इतना ही नहीं, एक व्यक्ति का नाम तो सहकारी समितियों के नरेंद्रपुर में भी दर्ज है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक व्यक्ति ने दो-दो पंचायतों में जाकर अपना वोट गिराया, जो सीधे तौर पर चुनावी प्रक्रिया की शुचिता का उल्लंघन है।

435823
435821 1

इन नामों ने खोली धांधली की पोल (सबूत के साथ)

हीरा देवी (पति: स्वर्गीय रामचंद्र यादव): इनका नाम भी अवैध तरीके से दो सूचियों में दर्ज पाया गया है।

विदेश्वर सहाय (पिता: लक्ष्मी सहाय): इनका नाम दो पंचायतों की मतदाता सूची में शामिल है।

अनीता देवी (पति: राधेश्याम यादव): इनका नाम भी दो जगह है और ये महिला सहकारी समिति, नरेंद्रपुर में सदस्य भी हैं।

Screenshot 20260328 145815 OneDrive
435817

2. 18 साल से कम उम्र के बच्चों से डलवाए वोट!

अनियमितता की हद तो तब पार हो गई जब मतदाता सूची में नाबालिगों के नाम भी सामने आए। मलखान सिंह ने दो विशिष्ट नाम सार्वजनिक किए हैं:

गुंजा कुमारी (पिता: जितेंद्र कुमार सिंह): जन्मतिथि 02/05/2010 (उम्र 18 से कम)।

अनिकेत कुमार सिंह (पिता: जितेंद्र कुमार सिंह): जन्मतिथि 05/05/2013 (मात्र 12-13 साल की उम्र)।

क्यों निशाने पर आए मलखान सिंह? ‘आवास योजना’ का सच

जब पत्रकारों ने मलखान सिंह से पूछा कि आखिर BDO साहब ने उनके साथ ही ऐसा क्यों किया, तो उन्होंने जो जवाब दिया उसने प्रखंड कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार की परतें खोल दीं। मलखान सिंह ने बताया:

पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भारी लूट मची थी। गरीब जनता से 5,000 से लेकर 15,000 रुपये तक की अवैध उगाही की जा रही थी। मैंने एक जनप्रतिनिधि होने के नाते इसका खुलकर विरोध किया और भ्रष्टाचार को रोका। इसी का बदला लेने के लिए BDO साहब ने मेरे पिता को चुनाव हराने की साजिश रची और लोकतंत्र को तार-तार कर दिया।

लोकतंत्र की हत्या या प्रशासनिक तानाशाही?

मलखान सिंह का आरोप है कि एक प्रत्याशी को जबरन हराने के लिए BDO ने अपने पद का दुरुपयोग किया और बल प्रयोग कर चुनाव को प्रभावित किया। यह मामला अब केवल एक पंचायत का नहीं रह गया है, बल्कि पूरे मधुबनी जिले में चर्चा का विषय बन गया है कि क्या एक ईमानदार विरोध की कीमत चुनाव में धांधली सहकर चुकानी पड़ेगी?

क्या होगा आगे?

इन ठोस सबूतों के पेश होने के बाद अब जनता और विपक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। क्या जिला प्रशासन इन अधिकारियों और फर्जी वोटरों पर कार्रवाई करेगा? या फिर लोकतंत्र के इस उत्सव में हुई धांधली को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

Disclaimer: उपरोक्त खबर जिला पार्षद सदस्य मलखान सिंह द्वारा मीडिया के सामने दिए गए बयानों और पेश किए गए दस्तावेजों पर आधारित है। ‘भूमि न्यूज लाइव’ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। हमारा उद्देश्य केवल जनप्रतिनिधियों के पक्ष को जनता तक पहुँचाना है। इस मामले में संबंधित अधिकारी (BDO) या प्रशासन का पक्ष आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

बड़ी खबर: लौकही पैक्स चुनाव में नेपाली नागरिकों की एंट्री! जिला पार्षद मलखान सिंह को BDO ने दी जेल भेजने की धमकी?

Laukahi Paxs Election Voter List Scam

लौकही, मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के लौकही प्रखंड से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने प्रशासनिक पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जीरोगा पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष चुनाव की मतदाता सूची में दूसरे देश (नेपाल) के नागरिकों के नाम शामिल होने और उनसे मतदान कराने का गंभीर आरोप लगा है। लेकिन इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात वह है जो स्थानीय जिला परिषद सदस्य मलखान सिंह ने उजागर की है।

432601
432603

ज्यादा उड़े तो जेल भेज देंगे – BDO पर गंभीर आरोप

​जिला परिषद क्षेत्र संख्या 42 के सदस्य मलखान सिंह ने इस पूरे मामले पर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को फोन कर जानकारी दी थी। मलखान सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने नेपाली नागरिकों द्वारा वोटिंग किए जाने की शिकायत की, तो BDO साहब ने समाधान करने के बजाय उन्हें ही धमका दिया।

​मलखान सिंह के अनुसार, BDO ने कहा– “वोटर लिस्ट में जिसका नाम है, वह वोट देगा। अगर ज्यादा इधर-उधर (विरोध) करोगे, तो सीधे गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा देंगे।” दूसरे देश के नागरिक कैसे बने पैक्स सदस्य?

यह मामला न केवल चुनावी धांधली का है, बल्कि देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है।

  1. साजिश के तहत सदस्यता: आरोप है कि जानबूझकर नेपाली नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें पैक्स का सदस्य बनाया गया।
  2. वोटिंग का खेल: चुनाव के दिन इन विदेशी नागरिकों को बुलाकर वोटिंग कराई गई, ताकि विशेष प्रत्याशी को जीत दिलाई जा सके।
  3. प्रशासनिक संज्ञान: सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मामला प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने जांच के बजाय शिकायतकर्ता को ही चुप कराने की कोशिश क्यों की?

सरकारी योजनाओं में लूट की मास्टर प्लानिंग

​स्थानीय सूत्रों का कहना है कि वोटर लिस्ट में इन नामों को शामिल करने का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के सहारे शौचालय योजना, आवास योजना और अन्य सरकारी अनुदान की राशि हड़पने की पूरी तैयारी है। यह सीधे तौर पर सरकारी खजाने और भारतीय करदाताओं के पैसे की लूट है।

लोकतंत्र के लिए काला दिन

​एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को अधिकारी द्वारा जेल भेजने की धमकी देना और विदेशी नागरिकों से भारतीय चुनाव में मतदान कराना लोकतंत्र की हत्या के समान है। यदि सीमावर्ती क्षेत्रों में इसी तरह प्रशासनिक संरक्षण में विदेशी नागरिक सरकारी तंत्र का हिस्सा बनते रहे, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा साबित होगा।

भूमि न्यूज़ लाइव की मांग

​इस मामले के उजागर होने के बाद भूमि न्यूज़ लाइव जिला प्रशासन, मधुबनी जिलाधिकारी (DM) और राज्य निर्वाचन आयोग से मांग करता है कि:

दोषियों पर FIR: विदेशी नागरिकों को सदस्य बनाने वाले और इसमें संलिप्त अधिकारियों पर अविलंब प्राथमिकी दर्ज की जाए।

BDO की भूमिका की जांच: जिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता को धमकी दी, उनकी भूमिका की उच्चस्तरीय जांच हो।

वोटर लिस्ट का मिलान: जीरोगा पंचायत की पैक्स वोटर लिस्ट का मिलान नेपाली नागरिकता के दस्तावेजों से कराया जाए।

मधुबनी पुलिस मुस्तैद: रामनवमी पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

432218

मधुबनी | आगामी रामनवमी पर्व को देखते हुए मधुबनी जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (SP), मधुबनी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन फ्लैग मार्च निकाला गया।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा और पैदल गश्त

​इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस की टीम ने सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना है।

432216

फ्लैग मार्च के मुख्य केंद्र:

  • राजनगर थाना क्षेत्र: यहाँ पुलिस बल ने सड़कों पर पैदल गश्त की।
  • नगर थाना क्षेत्र: शहरी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।
  • कोतवाली चौक: प्रमुख चौराहों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई।
  • जिला कंट्रोल रूम: सीसीटीवी के जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है।

अफवाहों से बचने की अपील

​फ्लैग मार्च के दौरान मधुबनी पुलिस ने आम नागरिकों से सीधा संवाद किया और उनसे अपील की कि:

  • पर्व को आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं।
  • ​सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।
  • ​किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।

चेतावनी: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों और शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तकनीकी निगरानी और हाई अलर्ट

​जिला कंट्रोल रूम में बैठकर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे जिले की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भीड़भाड़ वाले इलाकों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि रामनवमी का जुलूस और अन्य धार्मिक कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सकें।

रामनवमी को लेकर महरैल में शांति समिति की बैठक संपन्न, सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

429898

झंझारपुर (बिहार): आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने को लेकर झंझारपुर अनुमंडल के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

​यह बैठक महरैल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित महावीर बजरंगबली ट्रस्ट के प्रांगण में आयोजित की गई।

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी

​बैठक में प्रशासन की ओर से कई आला अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। मौके पर उपस्थित मुख्य अधिकारियों में शामिल थे:

  • सुबोध कुमार सिन्हा (झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी)
  • बी. ब्रजेश (झंझारपुर सर्किल इंस्पेक्टर)
  • सुनील सिंह (झंझारपुर थानाध्यक्ष)
  • मंजुला मिश्रा (रुद्रपुर थानाध्यक्ष)
  • कुंदन कुमार (अपर थानाध्यक्ष)
  • राकेश रौशन (प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंधराठाढी)

शांति और सद्भाव पर जोर

​बैठक के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। रुद्रपुर की थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने भी शांति व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने की बात कही।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता

​बैठक में भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। इन सभी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में पर्व के दौरान पूर्ण शांति बनी रहेगी। उपस्थित सदस्यों में प्रमुख थे:

  • ​मिहीर ठाकुर, अखिलेश ठाकुर, सुनील चौधरी
  • ​सतीश झा, अजय झा, श्याम लाल साफी
  • ​भोगी झा, अभिषेक चौधरी
  • ​रामवतार मंडल और पंडित मोहन शास्त्री

महत्वपूर्ण निर्णय

​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जुलूस और शोभायात्रा के दौरान निर्धारित रूट का पालन किया जाएगा। साथ ही, डीजे और भड़काऊ नारों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। महावीर बजरंगबली ट्रस्ट के सदस्यों ने भी मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी योजना साझा की।

प्रशासन और जनता के बीच इस संवाद से यह स्पष्ट है कि झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में रामनवमी का त्यौहार पूरी श्रद्धा और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।

मधुबनी: रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर लखनौर थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

425955

लखनौर, मधुबनी। आगामी रामनवमी और दैयाखरवार में आयोजित होने वाली नव चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए मधुबनी जिले के लखनौर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश

​बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), लखनौर द्वारा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

425958

समिति सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारी

​बैठक में उपस्थित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:

  • आपसी सहयोग: सभी कमेटी मेंबर आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें।
  • भीड़ प्रबंधन: पूजा और जुलूस के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती।
  • सोशल मीडिया पर नजर: किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाहों पर ध्यान न देने और तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

​इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्र के कई स्थानीय प्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से:

  • ​स्थानीय मुखिया एवं सरपंच
  • ​थाना अध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी
  • ​क्षेत्र के विभिन्न गांवों के गणमान्य नागरिक

​बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया और संकल्प लिया कि रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा का पर्व आपसी भाईचारे के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।

फुलपरास नगर पंचायत: विकास की नई उड़ान, वार्ड 12 में सड़क सह नाला निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास

419792

फुलपरास (मधुबनी): नगर पंचायत फुलपरास को आदर्श और विकसित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शनिवार को वार्ड संख्या 12 में जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क सह नाला निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया।

​इस परियोजना का शुभारंभ मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह, उप मुख्य पार्षद अनीशा भारती और वार्ड 12 की पार्षद अभिलाषा झा द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और आधारशिला रखकर किया गया।

विकास की ओर अग्रसर फुलपरास

​शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाला निर्माण और आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़कों का जाल बिछाना उनकी प्राथमिकता है।

419791 edited

मुख्य बातें:

  • परियोजना: सड़क सह नाला निर्माण कार्य।
  • स्थान: वार्ड नंबर 12, नगर पंचायत फुलपरास।
  • नेतृत्व: मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद।
  • लक्ष्य: बेहतर ड्रेनेज सिस्टम और पक्की सड़कों के जरिए वार्ड का सौंदर्यीकरण।

​वार्ड पार्षद अभिलाषा झा ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों को वर्षों पुरानी कीचड़ और जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस अवसर पर नगर पंचायत के अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रोप्राइटर: सुमन सिंह

निर्माण: ऋषिकेश इंटरप्राइजेज (Rishekesh Enterprises)

बिहार पंचायत चुनाव: जिला परिषद क्षेत्र संख्या 43 से सरोज यादव ने ठोकी ताल, युवाओं से की खास अपील

413732

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें ग्रामीण राजनीति और पंचायत चुनावों पर टिकी हैं। इसी चुनावी गहमागहमी के बीच लौकही प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 43 से एक उभरता हुआ चेहरा सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता सरोज यादव ने भूमि न्यूज़ लाइव (BHOOMI NEWS Live) के साथ एक विशेष साक्षात्कार में आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है।

“पद नहीं, सेवा का संकल्प”: सरोज यादव

​आमतौर पर प्रत्याशी चुनाव के कुछ महीने पहले सक्रिय होते हैं, लेकिन सरोज यादव का दावा है कि वह पिछले 7-8 वर्षों से लगातार क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी सेवा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनावी मैदान में उतरने का उनका उद्देश्य सत्ता सुख नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को मजबूती से अधिकारियों के सामने रखना है।

​”जब तक आप किसी पद पर नहीं होते, ब्लॉक, अनुमंडल या जिला स्तर पर आपकी आवाज अनसुनी कर दी जाती है। जनता की बेहतर सेवा के लिए प्रतिनिधि बनना जरूरी है।” — सरोज यादव

जमीनी मुद्दों पर रहेगा फोकस

​एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सरोज यादव ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी राजनीति “हवाई फायरिंग” (झूठे वादों) पर नहीं, बल्कि “जमीनी हकीकत” पर आधारित होगी। उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं:

  • किसानों की समस्याएं: खेती-किसानी से जुड़ी दिक्कतों का स्थानीय स्तर पर समाधान।
  • क्षेत्र का विकास: अपने क्षेत्र की 6 पंचायतों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना।
  • जवाबदेही: उन जनप्रतिनिधियों पर कटाक्ष करते हुए जो जीतने के बाद गायब हो जाते हैं, यादव ने हमेशा उपलब्ध रहने का वादा किया।

सोशल मीडिया नहीं, जमीन के ‘खिलाड़ी’

​इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कई युवा सोशल मीडिया पर तो चुनाव लड़ने का दावा करते हैं लेकिन ऐन वक्त पर पीछे हट जाते हैं, तो यादव ने आत्मविश्वास के साथ कहा:

“मैं पिछले 8 सालों से तैयारी कर रहा हूँ। चुनाव तो अब आया है, लेकिन सेवा मैं तब से कर रहा हूँ जब मेरे पास कोई पद नहीं था। मैं नर्वस नहीं हूँ, क्योंकि मेरी ताकत मेरे क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद है।”

युवाओं और मतदाताओं को संदेश

​साक्षात्कार के अंत में, सरोज यादव ने क्षेत्र संख्या 43 के युवाओं और समस्त जनता से अपील की कि वे इस बार ईमानदारी और काम के आधार पर अपना प्रतिनिधि चुनें। उन्होंने वादा किया कि अगर जनता उन्हें मौका देती है, तो वह वर्तमान प्रतिनिधियों से दोगुना काम करके दिखाएंगे।

​सरोज यादव की इस घोषणा ने लौकही प्रखंड की स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। अब देखना यह होगा कि क्षेत्र की जनता इस युवा और ऊर्जावान चेहरे पर कितना भरोसा जताती है।

बिहार पंचायत चुनाव और स्थानीय खबरों की विस्तृत कवरेज के लिए ‘भूमि लाइव’ के साथ जुड़े रहें।

महरैल में सजेगा प्रभु श्री राम का दरबार: 27 मार्च को निकलेगी जिला स्तरीय महाविशाल रामनवमी शोभायात्रा

398263

झंझारपुर (मधुबनी): मिथिला की पावन धरती पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मझौरा दुर्गा स्थान में मुरारी मण्डल की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी शोभायात्रा समिति, महरैल के तत्वावधान में इस वर्ष जिला स्तरीय ‘महाविशाल रामनवमी शोभायात्रा’ और भव्य ‘संध्या मैथिली कार्यक्रम’ का आयोजन किया जाएगा।

शोभायात्रा का पूरा विवरण

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एकता को भी प्रदर्शित करेगा।

  • दिनांक: 27 मार्च 2026 (शुक्रवार)
  • समय: दोपहर 1:00 बजे से
  • प्रस्थान स्थल: महरैल रेलवे स्टेशन चौक स्थित हनुमान मंदिर

इन मार्गों से गुजरेगी भव्य यात्रा

आयोजकों के अनुसार, रामभक्ति से ओत-प्रोत यह शोभायात्रा हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण करेगी। यात्रा के मुख्य पड़ाव इस प्रकार होंगे:

  • महरैल
  • कर्णपुर
  • हरना
  • हरड़ी
  • झंझारपुर-अंधराठाढ़ी के प्रमुख मार्ग

विशेष आकर्षण: झांकियां और मैथिली कार्यक्रम

शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए विशेष धार्मिक झांकियों की तैयारी की जा रही है। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए प्रभु श्री राम के आदर्शों का संदेश देंगे। यात्रा के समापन के पश्चात संध्या मैथिली कार्यक्रम का आयोजन होगा, जो क्षेत्रीय कला और संस्कृति को समर्पित रहेगा।

“रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा है। इस यात्रा का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारा और सनातन संस्कृति के मूल्यों को सुदृढ़ करना है।” – आयोजन समिति

बैठक में उपस्थित गणमान्य

बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें मुख्य रूप से मिहीर ठाकुर, अजय झा, अभिषेक चौधरी, मुरारी मण्डल, अनित, अजीत, सचिन, आमोद झा, दुर्गा नन्द, रोहन, भरत, मुकेश, दीपक, टुनटुन, हेमंत, भविष्य, अक्षय, आशीष, सूरज और बंटी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं से अपील

समिति ने समस्त धर्म प्रेमियों और ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महाविशाल यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। साथ ही, श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान शांति, अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।